उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ केंद्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की शयन आरती में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। शयन आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
जेपी नड्डा का किया स्वागत
दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर परंपरागत विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया गया, जो मंदिर के पुजारी जितेंद्र गुरु द्वारा संपन्न कराया गया।
सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने महाकाल महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ मिला और एक आध्यात्मिक शक्ति की अनुभूति हुई।


