P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती...

Ujjain News : उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के किए दर्शन

बाबा की भक्ति में लीन राजेंद्र शुक्ल

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की अलौकिक भस्म आरती में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा और आस्था के भाव से सराबोर रहा। लोगों ने जमकर बाबा महाकाल के जयकारे लगाए।

मंदिर समिति ने किया स्वागत
दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर मंदिर परंपरानुसार विधि-विधान से दर्शन-पूजन संपन्न हुआ। जिसकी अनुभूति को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शब्दों में जनता के सामने रखा।

डिप्टी सीएम ने की कामना
उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने बाबा महाकाल से प्रदेश की खुशहाली, शांति और जनकल्याण की कामना की, और कहा कि श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन कर आध्यात्मिक उन्नति के दर्शन हुए, जिसकी अनुभूति को बताना बेहद ही मुश्किल है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट