कटनी खबर digital–/क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति पश्चिम मध्य रेलवे के सदस्य केशव कमल मोहनानी ने गाड़ी संख्या 58221/22 चंदिया–चिरमिरी एक्सप्रेस को कटनी मुड़वारा अथवा कटनी साउथ से प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर रेल प्रशासन को पत्र लिखा है।मोहनानी ने अपने पत्र में कहा है कि कटनी एक प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक नगर है, जहाँ से पाँच दिशाओं में रेल आवागमन होता है। कोयला, सीमेंट, कपड़ा और मार्बल जैसे व्यापार बड़े पैमाने पर कटनी से जुड़े हुए हैं और प्रतिदिन हजारों यात्री कटनी को केंद्र बनाकर यात्रा करते हैं।वर्तमान में चंदिया–चिरमिरी एक्सप्रेस चिरमिरी से सुबह 8:30 बजे चलकर दोपहर लगभग 1:45 बजे चंदिया पहुँचती है और इंजन परिवर्तन के बाद वापस लौट जाती है। चंदिया एक छोटा स्टेशन है, जबकि कटनी मात्र 40 किलोमीटर दूर स्थित है। इस कारण कटनी क्षेत्र के यात्रियों को चंदिया तक बस या निजी वाहनों से जाना पड़ता है, जिससे ट्रेन चंदिया से लगभग खाली ही संचालित होती है और रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है।केशव कमल मोहनानी ने बताया कि यह मांग वे पिछले सात वर्षों से लगातार उठा रहे हैं। पहले मालगाड़ियों और कोयला परिवहन के दबाव के कारण इसे संभव नहीं बताया गया था। लेकिन अब ग्रेड सेपरेटेड लाइन के चालू होने और भविष्य में शहडोल दिशा में भी नई लाइन खुलने से रेल ट्रैक पर दबाव कम हो गया है।उन्होंने कहा कि यदि इस ट्रेन को कटनी मुड़वारा या कटनी साउथ तक बढ़ाया जाता है तो इससेहजारों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी,रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगीऔर कटनी की रेल कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी।इस मांग को लेकर पत्र की प्रतिलिपि माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कटनी-खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह को भी भेजी गई है, ताकि इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई हो सके।
कटनी से चंदिया–चिरमिरी एक्सप्रेस चलाने की मांग तेज, रेल उपयोगकर्ता समिति सदस्य ने लिखा रेल मंत्री को पत्र
सम्बंधित ख़बरें


