P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशJhabua News: मतदाता दावे–आपत्तियों के निराकरण हेतु जिले में सुनवाई स्थल निर्धारित

Jhabua News: मतदाता दावे–आपत्तियों के निराकरण हेतु जिले में सुनवाई स्थल निर्धारित

मतदाता दावे–आपत्तियों पर होगी ERO–AERO स्तर पर सुनवाई

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण अवधि के दौरान निर्वाचक नामावलियों के अद्यतन कार्य को सुव्यवस्थित करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल के पत्र के माध्यम से आयोग द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि किसी भी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) को 3000 से अधिक आवेदन पत्र (फॉर्म) न सौंपे जाएँ।

उक्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर No Mapping मतदाताओं के दावे–आपत्तियों के निराकरण की सुनवाई ERO एवं AERO के कार्यालयों में निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों एवं कार्यालयों में कार्यवाही की जाएगी।

विधानसभा क्षेत्र 193-झाबुआ

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) झाबुआ द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी झाबुआ, तहसीलदार झाबुआ द्वारा न्यायालय तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील झाबुआ, तहसीलदार राणापुर द्वारा न्यायालय तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील राणापुर, नायब तहसीलदार झाबुआ द्वारा न्यायालय नायब तहसीलदार एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील झाबुआ, नायब तहसीलदार टप्पा बोरी जिला आलीराजपुर द्वारा न्यायालय नायब तहसीलदार एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील बोरी में सुनवाई की जाएगी।

विधानसभा क्षेत्र 194-थांदला

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) थांदला द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी थांदला, तहसीलदार थांदला द्वारा न्यायालय तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील थांदला, तहसीलदार मेघनगर द्वारा न्यायालय नायब तहसीलदार एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील मेघनगर, नायब तहसीलदार थांदला द्वारा न्यायालय नायब तहसीलदार एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील थांदला में सुनवाई की जाएगी।

विधानसभा क्षेत्र 195-पेटलावद

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पेटलावद द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पेटलावद, तहसीलदार पेटलावद द्वारा न्यायालय तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील पेटलावद, तहसीलदार रामा द्वारा न्यायालय तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील रामा, नायब तहसीलदार पेटलावद द्वारा न्यायालय नायब तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील पेटलावद में सुनवाई की जाएगी।

मतदाताओं से अपील की जाती है कि वे अपने दावे–आपत्तियों के निराकरण हेतु निर्धारित तिथि एवं स्थान पर संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट