P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSatna News : ट्रॉली मैन ने की आत्महत्या की कोशिश… रेलवे अधिकारियों...

Satna News : ट्रॉली मैन ने की आत्महत्या की कोशिश… रेलवे अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप

कर्मचारी की हालत नाजुक

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ रेलवे विभाग के ट्रॉली मैन द्वारा कथित मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का गंभीर मामला सामने आया है। सतना रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली मैन के पद पर पदस्थ कर्मचारी सुरेश कुमार कुशवाहा ने बुधवार को कीटनाशक खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित की पत्नी ने लगाया आरोप
पीड़ित की पत्नी ने रेलवे अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और बताया कि ए.पी. सिंह और मुकेश मिश्रा नामक अधिकारियों द्वारा उनके पति को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पत्नी के अनुसार, करीब चार माह पूर्व सुरेश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते वे लगभग दो माह तक मेडिकल लीव पर रहे। इसके बाद जब वे दोबारा ड्यूटी पर लौटे तो स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं था, जिस कारण वे पूरी क्षमता से कार्य नहीं कर पा रहे थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर संबंधित अधिकारी उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे।

गाली गलौज करने का भी आरोप
पत्नी ने यह भी कहा कि अधिकारियों द्वारा सुरेश कुमार के साथ गाली-गलौज की जाती थी और मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। लगातार हो रही प्रताड़ना से मानसिक रूप से टूट चुके सुरेश कुमार ने बुधवार को कीटनाशक खा लिया। जब उनकी हालत गंभीर हुई, तब परिजनों को घटना की जानकारी मिली। परिजन तत्काल उन्हें सतना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल मामले को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, परिजनों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट