झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश शासन, सतपुड़ा भवन, भोपाल के पत्र के अनुक्रम में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की विद्या परिषद् की स्थायी समिति की बैठक 19 दिसम्बर 2025 एवं कार्यपरिषद् की बैठक 22 दिसम्बर 2025 में लिए गए निर्णय के अनुसार कुलसचिव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ने अधिसूचना जारी की है कि शासकीय आदर्श महाविद्यालय, झाबुआ का नाम परिवर्तित कर “दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श महाविद्यालय झाबुआ” किया गया है।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जनजातीय नेता स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया ने अपने नेतृत्व में जिले के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरणीय बताते हुए उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर किया जाना जिले के लिए गौरव का विषय है और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करेगा।


