P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीजिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत–सम्मान, प्रदेश अध्यक्षों...

जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत–सम्मान, प्रदेश अध्यक्षों की गरिमामय उपस्थिति

खबर digital News -कटनी–आज जिला कांग्रेस कार्यालय, कटनी में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों के स्वागत–सम्मान हेतु एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामू टेकाम जी एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह के दौरान दोनों प्रदेश अध्यक्षों द्वारा जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों का पुष्पमालाओं एवं शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, सामाजिक न्याय की भावना को सुदृढ़ करने तथा कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया।प्रदेश अध्यक्षों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्री अमित शुक्ला जी की सक्रिय एवं प्रेरणादायी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पदाधिकारियों का सम्मान संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आपसी समन्वय एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में ग्रामीण अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, शिक्षक प्रदेश अध्यक्ष श्री रामनरेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री सुनील मिश्रा, इंटक अध्यक्ष श्री बी.एम. तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रजनी वर्मा, प्रदेश सचिव श्री अंशु मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष श्री मुकेश परोहा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री इजरायल खान सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह स्वागत–सम्मान समारोह संगठनात्मक एकता, उत्साह और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए नई ऊर्जा का प्रतीक बना।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट