उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ कलेक्टर रोशन कुमार सिंह द्वारा सिंहस्थ-2028 महापर्व के अंतर्गत जिले में चल रहे विभिन्न प्रगतिरत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने उज्जैन-इंदौर रोड के निकट शनि मंदिर के पास स्थित त्रिवेणी ब्रिज क्षेत्र के समीप चल रहे अमृत 2.0 फेस–1 एवं फेस–3 अंतर्गत उज्जैन सीवरेज परियोजना के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पाइप की मोटाई एवं गहराई का अवलोकन कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों को विभिन्न चरणों में विभाजित कर वहां भी प्रत्येक चरण में दक्षता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए । इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
काम को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कर्मचारियों को समय पर उचित और दुरुस्त काम करने के निर्देश दिए। साथ ही समय-समय पर कामों को लेकर निरीक्षण की बात कही


