राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘सुशासन दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर राणापुर मंडल के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक के स्वागत भाषण से हुई। इसके पश्चात पूर्व जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहरलाल सेठिया, राजेंद्र उपाध्याय एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, विचारधारा एवं राष्ट्रहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संचित कटारिया ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री लोकेन्द्र ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्तिश राठौड़, उपाध्यक्ष ध्रुव जोशी, मंत्री मुकेश मेडा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्वास जैन, आईटी सेल प्रभारी शुभम तुवरिया, प्रकाश राठौड़, कृष्ण सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अटल जन्म स्मृति का यह कार्यक्रम राणापुर मंडल में बूथ स्तर तक आयोजित किया गया। अंत में कार्यालय मंत्री अविनाश पंड्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।


