P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजबलपुरChhindwara News: छिंदवाड़ा में जानलेवा अवैध होर्डिंग्स का जिम्मेदार कौन… कई घटनाओं...

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में जानलेवा अवैध होर्डिंग्स का जिम्मेदार कौन… कई घटनाओं के बाद भी जिम्मेदार मौन

क्या दुर्घटना का कर रहे हैं इंतजार ?

छिदवाडा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ एमपी के छिंदवाड़ा में सिग्नल और शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स बड़े हादसे का कारण बन सकती है। हम इसलिए यह कह रहे हैं कि कई घटनाएं ऐसी भी सामने आई है, जिसमें होर्डिंग गिरने से मौत हुई है, यह एक शहर की घटना नहीं है देशभर में कई घटनाएं सामने आ चुकी है। उसके बाद भी नगर निगम हो या फिर जिला प्रशासन के अधिकारी बिल्कुल भी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।

अवैध होर्डिंग्स की भरमार
चौक चौराहा हो या फिर अन्य जगहों पर अवैध होर्डिंग्स लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे शहर की सुंदरता भी खत्म हो रही है, साथ ही हादसा होने की संभावना बनी रहती है, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होना, कई सवाल खड़े करते हैं। जिसके पीछे कहा जा रहा है कि इसमें कुछ अधिकारियों की मौन सहमति शामिल है, और कई राजनेताओं से जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों के होर्डिंग्स लगे हैं, इसीलिये कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

स्थानीय लोगों को सता रहा डर
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवाओं और सिग्नल के नीचे से जब गुजरते हैं तो डर बना रहता है, क्योंकि कई शहरों में होर्डिंग्स गिरने की घटनाएं होने की जानकारी निकलकर सामने आई है। तो ऐसे में राहगीर और दोपहिया एव कार सवारों पर खतरा मंडरा रहा है। वैसे भी शहर में अगर नगर निगम के अधिकारी जांच कर ले, तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी, और निगम के अधिकारियों को उक्त स्थान से हटाना पड़ेगा, लेकिन सबको पता है इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होना सवाल खड़े हो रहा है।

अधिकारियों का क्या है कहना
जब इस मामले पर नगर निगम कमिश्नर सीपी राय से बात की गई तो उनका कहना है कि एक जांच टीम बनाई जाएगी, और जांच की जाएगी और ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अब देखना होगा कि क्या अबकी बार इस पर ध्यान दिया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट