सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। विजयवर्गीय ने मंच से कहा कि ताजमहल मूल रूप से मंदिर था और मुगल शासक शाहजहां ने उसे मकबरे में तब्दील कराया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का यह बयान अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
‘मुमताज को बुरहानपुर में दफनाया गया था’
दरअसल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सागर जिले के बीना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते दावा किया कि मुमताज को पहले बुरहानपुर में दफनाया गया था, लेकिन बाद में जहां मंदिर का निर्माण हो रहा था, उसी स्थान पर शव को दफन कर ताजमहल का निर्माण कराया गया। इस बयान को आगामी सियासत में काफी खास माना जा रहा है।
नितिन नवीन को लेकर भी दिया था बयान
बता दें कि मंत्री विजयवर्गीय बीना में स्व.राकेश सिरोठिया की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ताजमहल को लेकर यह मंच से बयान दिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही उन्होंने बिहारियों को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “बिहार का आदमी विनम्र हो जाए, यह जरूरी नहीं, लेकिन हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन विनम्रता के साथ आगे बढ़े हैं।


