P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News: मुकेश सेन ने भोपाल में राज्य मंत्री लखन पटेल से...

Seoni News: मुकेश सेन ने भोपाल में राज्य मंत्री लखन पटेल से सौजन्य भेंट… गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन की बात

नवीन गौशालाएं खोलने पर दिखा जोर

केवलारी(सिवनी)/संतोष बन्देवार/खबर डिजिटल/ गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर देवरस सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सेन ने भोपाल में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पशुपालन एवं डेयरी विभाग लखन पटेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर सिवनी जिले की समस्त गौशालाओं की वर्तमान व्यवस्थाओं, उनके सुदृढ़ीकरण तथा जिले में नवीन गौशालाएं खोले जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विभागीय सहयोग की रखी मांग
देवरस सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सेन ने मंत्री लखन पटेल को अवगत कराया कि सिवनी जिले में गौ माता के संरक्षण, सुरक्षा एवं उचित देखरेख के लिए और अधिक सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की आवश्यकता है। उन्होंने जिले में संचालित गौशालाओं को आवश्यक संसाधन, अनुदान एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नई गौशालाओं की स्थापना हेतु विभागीय सहयोग की मांग रखी।

आवश्यक कार्रवाई का दिया आश्वासन
मंत्री लखन पटेल ने गौ माता के संरक्षण को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गौशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सिवनी जिले में गौ संरक्षण से जुड़ी समस्याओं पर सकारात्मक विचार करने एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस भेंट के माध्यम से सिवनी जिले में गौ माता के संरक्षण को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट