P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMorena News: कांग्रेस का ‘भविष्य का ब्लूप्रिंट’ थाली में ढेर… भोजन से...

Morena News: कांग्रेस का ‘भविष्य का ब्लूप्रिंट’ थाली में ढेर… भोजन से पहले दंगल

जिसको जो मिला लूटकर खाया

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ जिला मुख्यालय मुरैना में आयोजित कांग्रेस का एक कार्यक्रम उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब राजनीतिक विचारों और भाषणों से ज्यादा भोजन वितरण को लेकर अफरा-तफरी देखने को मिली। मुरैना हाइवे पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की बैठक कम और खाने की होड़ अधिक नजर आया।

भोजन काउंटर पर बिखरा अनुशासन
कार्यक्रम में प्रभारी एवं सह-प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई थी। भाषण समाप्त होते ही भोजन काउंटर पर अनुशासन पूरी तरह बिखर गया। कतारों की जगह धक्का-मुक्की और छीना-झपटी का माहौल बन गया। किसी ने सब्जी उठाई तो कोई बूंदी लेकर निकलता दिखा, वहीं कई कार्यकर्ता प्लेट भरने के लिए एक-दूसरे से उलझते नजर आए।

मंच से भविष्य की रणनीति पर लंबी बातें
मंच से संविधान, लोकतंत्र, व्यवस्था और भविष्य की रणनीति पर लंबी बातें हुईं, लेकिन नीचे हालात इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई दिए। भोजन वितरण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं में असंतोष और अव्यवस्था साफ नजर आई।

कांग्रेस का अनुशासन हुआ तार-तार
घटना ने कांग्रेस संगठन के भीतर मैनेजमेंट और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए। कार्यक्रम में मौजूद कई कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई। यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कुल मिलाकर, मुरैना का यह कार्यक्रम कांग्रेस के लिए राजनीतिक संदेशों से अधिक अव्यवस्था की तस्वीर बनकर सामने आया, जिसने संगठनात्मक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट