बदनावर (धार)/विक्की राजपुरोहित/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम से इंदौर जाते समय धार जिले के बदनावर में कुछ देर के लिए बड़ी चौपाटी पर रुके। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
सीएम डॉ. मोहन यादव को सौंपा पत्र
नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने सीएम डॉ. मोहन यादव को बदनावर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बड़ी चौपाटी पर ब्रिज निर्माण, पीटगारा से नागेश्वर तक फोरलेन सड़क निर्माण सहित अन्य विभिन्न विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की गई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी से संक्षिप्त संवाद किया और क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने लिया दूध का आनंद
रुकने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बदनावर की प्रसिद्ध जायकेदार केशर दूध का भी आनंद लिया, जिसे लेकर वहां मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।


