P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSidhi News: शराब के नशे में विवाद के बाद बस चालक की...

Sidhi News: शराब के नशे में विवाद के बाद बस चालक की पिटाई… रौहाल चौराहे पर अचेत मिलने से मचा हड़कंप

पुलिस कर रही मामले की जांच

सीधी/बृजेश पाण्डेय/खबर डिजिटल/ कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौहाल चौराहे पर रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने जैसे ही युवक को बेसुध देखा, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मारपीट की आशंका जताई जाने लगी।

सड़क किनारे अचेत युवक मिलने से हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक करीब एक घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा। इस दौरान क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

युवक की हुई पहचान
अचेत अवस्था में मिले युवक की पहचान विजय कुशवाहा पिता ललन कुशवाहा, निवासी ग्राम जूरी के रूप में हुई है। बताया गया कि विजय कुशवाहा इमरान बस ट्रेवल्स में ड्राइवर के तौर पर कार्यरत है।

शराब पीने के बाद शुरू हुआ विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे विजय कुशवाहा और पुष्पेंद्र सिंह बालेंदु नामक व्यक्ति ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान बस चलाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बस चलाने को लेकर बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक पुष्पेंद्र सिंह ने विजय को बस ड्राइवर का काम करने से मना किया, लेकिन विजय के नहीं मानने पर विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों के बीच मारपीट हो गई।

मारपीट के बाद अचेत होकर गिरा चालक
बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद विजय कुशवाहा नशे की हालत में सड़क पर गिर पड़ा और अचेत हो गया। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विजय कुशवाहा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस जांच में जुटी
कुसमी थाने में पदस्थ आरक्षक हृदय लाल दीवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट