Tuesday, November 3, 2026
Homeराशिफलइन राशियों को मिलेगी सफलता… ऑफिस जाने से पहले करें ये विशेष...

इन राशियों को मिलेगी सफलता… ऑफिस जाने से पहले करें ये विशेष उपाय

दैनिक राशिफल

आज 29 दिसंबर, दिन सोमवार है। दैनिक राशिफल में खबर डिजिटल हर दिन आपको सभी राशियों के राशिफल मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र के अनुसार प्रस्तुत कर रहा है। आज का राशिफल, शुभ रंग और खास जानकारी निम्ननुसार है

मेष (Aries) – पेशेवर संदर्भ मे आपको ऐसे विकल्प का चुनाव करना चाहिए जिसमे वित्तीय लाभ के साथ आपकी रूची भी नीहित हो। साझेदारी लाभकारी रहेगी। दीर्घकालीन दृष्टि अपनाकर व्यवसायिक निर्णय लें। मन, शरीर और आत्मा का संतुलन आपके लिए आवश्यक है। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। मानसिक तनाव या तंत्रिका संबधी कोई समस्या में प्रियजनो था पेशेवर चिकित्सक की मदद मिलेगी। सरदर्द या कान दर्द के संकेत हैं। प्रेम संदर्भ में साथी से सम्मान मिलेगा। कन्याओं को उनकी पसंद की चीज खिलाएँ।
शुभ रंग:- हरा, सफेद

वृषभ (Taurus) – टीम वर्क में काम करेंगे। ऑफिस मे या घर परिवार में कोई पार्टी में शामिल होंगे। रिश्तेदार था आपके परिवार में बेबी शावर की योजना बन सकती है। सफल टीम वर्क से व्यवसायिक कार्य स्थल पर सकारात्मक वातावरण रहेगा। प्रेमप्रसंग में नए रिश्ते का उत्साह, प्रेमी संग मस्ती, छेड़‌छाड़ अधिक आनन्द का दिन है। केले या बेसन लड्डू दान करें।

शुभ रंगः- पीला

मिथुन (Gemini) – आप किसी हानिकारक आदत मे फेसे

हो सकते हैं। स्वस्थ्य मे कोई दिक्कत है तो उसे अनदेखाना करें। नौकरी या व्यापारिक कार्यस्थल पर आपको कोई नकारात्मक ऊर्जा भेजकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। जिससे अपको भय, चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन मे साथी के ऊपर अस्वस्य सहनिर्भरता अनुभव कर सकते हैं। पैसों और प्रतिष्ठा पर अधिक ध्यान केंद्रित रहने के कारण पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है। तेल या काले तिल का दान करें।

शुभ रंगः- हरा, गुलाबी

कर्क (Cancer) –व्यापार में कोई दीर्घकालीन निवेश करने का सोच सकते हैं। करियर वित्त मे कितनी प्रगति हुई है इसका मूल्यांकन करेंगे। जैसा परिणाम आप चाहते हैं शायद वैसा परिणाम नही मिल रहा है। परेशान ना हो जो कड़ी मेहनत आपने लगन से की है वो फल देगी। पदोन्नति के संकेत है। प्रेम और जीवनसाथी संदर्भ में आप आकलन करेंगे कि किए गए प्रयास वांछित संतुष्टि दे रहे हैं या नहीं। अपनी तरफ से प्रयास करेंगे चाहे करियर हो या प्यार प्रसंग । कुत्तों को भोजन कराएँ

शुभ रंग:- चितकबरा

सिंह (Leo) – आज स्वयं पर अधिक बोझ अनुभव करेंगे। व्यापारिक, पारिवारिक जिम्मेदारियाँ अकेले आपके ऊपर हो सकती है। शारिरिक, मानसिक रूप से भारीपन महसूस करेंगे। बोझ को कुछ हल्का करें। स्वयं की प्राथमिकताओं का ध्यान रखें। दूसरों को अपनी जरूरतों से पहले ना रखों जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी आवश्यक है। किसी की मदद लें। करियर में अत्यधिक संघर्ष की स्थिति हो सकती है। प्रेम प्रसंग में रिश्ते को आगे ले जाने के लिए अकेले आप ही प्रयासरत होंगे इसलिए बोझ महसूस करेंगे। मसूर दाल दान करें।

शुभ रंग :- नारंगी, सुनहरा

कन्या (Virgo) – :- आपकी रुचि फैशन, संगीत या लेखन जैसे कलात्मक क्षेत्रों में हो सकती है। कला या संचार से संबधित करियर का प्रस्ताव आ समता है। मौजूदा व्यवसाय में नई परियोजना और सकारात्मक बद‌लाव के संकेत हैं। अपने व्यापार से संबंधित कोई नया कौशल, नया जान प्राप्त करने की सोचेंगे। पदोन्नति की अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। किसी नए मासूम और रोमांचक प्रेम का अनुभव कर सकते हैं। आपका जीवन साथी “प्रशंसा कर सकता है।
चाँदी के गिलास में जाना जल पिएं।

शुभ रंग:- क्रीम, सिल्वर

तुला (Libra) – व्यवसाय में जो भी चुनौतियाँ आएंगी और प्रतिस्पर्धा रहेगी उसमे अपनी बात पर अडिग रहेंगे। अपनी उपलब्धियों की रक्षा के लिए मुखर रहेंगे। आपने अपनी महन्त से जो धन कमाया लोगों से बचाने का प्रयास करना पड़ सकता है जो इसे छीनना चाहते हैं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपकी मानसिक शांति भंग करने का प्रयास कर सकता है। आपके प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति कोई आपको आपके मन मे संदेह उत्पन्न करने की कोशिश कर सकता है। इसलिए सीमाएं निर्धारित करें। कंबल दान करें। चंदन का प्रयोग करे

शुभ रंग:- बहुरंगी, ग्रे

वृश्चिक (Scorpio) – करियर के संदर्भ मे नया प्रशिक्षण लेने के संकेत हैं। नए सीखने के अवस अपनाऐंगे। कानूनू विज्ञान चिकित्सा, अनुसंधान, संचार से जुड़े करियर के लिए अच्छे संकेत हैं। व्यवसाय में विचारोंको फलित करने के लिए योजनाबद्ध तरिके से लागूकरो उच्च शिक्षा के शुरुवात के लिए दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर गपशप करने वाले सहकर्मियों से सावधान रहें। प्रेम प्रसंग में दिल की की बजाय दिमाग से काम लेंगे। भावनात्मक ‘रूप से अलग-थलग महसूस करेंगे। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं
शुभ रंग- सफेद, क्रीम

मकर (Capricorn) – नौकरी मे आप‌के इमानदार प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा। व्यापार के विवादों का न्यायसंगत समाधान मिलेगा। किसी मह‌त्वपूर्ण दस्तावेज, अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर, अन्याय का अनुभव किया है तो, अपने लिए खड़े होने की हिम्मत् रखें। रखें । न्याय अवश्य मिलेगा। अपने कार्यों की जिम्मेदारी ले सकते हैं। प्रेम जीव‌न में कार्मिक संतुलन आरेगा। भावनाओं को छिपाने की बजाय स्पष्ट संवाद करेंगे। अपनी गलतियों को स्वीकार करेंगे। अविवाहित कार्मिक रूप से जुड़े किसी व्यक्ति को मिल सकते हैं। माँ लक्ष्मी को सफेद फूल मिठाई अर्पित कर

शुभ रंग-गुलाबी

धनु (Sagittarius) – नौकरी, व्यवसाय मे जो भी चुनौति हो आप धैर्यवान, आशावादी और तर्किक बने रहेंगे। बल के प्रयोग की बजाय बुद्धि और आंतरिक शक्ति का उपयोग करेंगे। सहकर्मियों के साथ तनावपूर्ण स्थितियों पर सफलता पूर्वक काबू करेंगे। प्यार के रिश्ते मे गहरे भावों से भरा जोशीला प्रेम अनुभव करेंगे। साथी की असुरक्षाओं को समझेंगे। अविवाहित लोग किसी नए व्यक्ति को आकर्षित कर सकते हैं। बैल को चारा खिलाएँ।

शुभ रंग:- केसरिया, लाल

कुंभ (Aquarius) :- व्यापार में आप आज कार्यभार मे व्यस्त रहेंगे। नौकरी पेशे में कई परियोजनाओं को कुशलतापूर्वक संतुलित करेंगे. करियर में परिवर्तन की संभावना है। हो सकता है एक ही समय में कई कार्यों को संभालना पड़े। सूझबूझ से काम लें। यह स्थिति, प्रबंधनिय है, हमेशा नहीं रहेगी। व्यापार में बाजार के अनुकूल ढलने की कोशिश करें। भावनाओं के संदर्भ में मनोरंजन और रिश्ता एक साथ सम्भालना कठिन लग सकता है। प्रेम में अभी निर्णायक स्थिति तक पहुंचने के लिए आपमे समझदारी नहीं है। आपकी बचकानी हरकतों से आपका साथी नाराज – हो सकता है।. दूध या दही का दान करें।

शुभ रंग:- सफेद, क्रीम

मीन (Pisces) –नौकरी, व्यवसाय में कपटपूर्ण व्यवहार के प्रति सतर्क रहें। कार्यस्थल पर संभावित तोड‌फोड या चोरी हो सकती है। शर्टिकट से बचें। कुछ लोग आपके जीवन में ऐसे हैं जो आज मित्र होने का दिखावा कर सकते हैं। बाधाओं से निपटने के लिए बुदिध प्रयोग करें। वित्त के प्रति सतर्क रहें। आपका साथी आपूसे कुछ छिपा सकता है। मनमुटाव के संकेत हैं। प्रेम के संदर्भ में छिपे इरादे से सावधान रहें। हैं। कोई भावनात्मक चोट लग सकती है। दुर्वा, घास, मिठाई से गणेशजी की पूजा करें।

शुभरंग:- पीला, सफेद

मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु माँ
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)

॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट