P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News: नदी नालों में बह रही फ्लाईएस(राख) से ग्रामीण परेशान… नहीं...

Seoni News: नदी नालों में बह रही फ्लाईएस(राख) से ग्रामीण परेशान… नहीं हो रही खेती

बच्चे हो रहे बीमार

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ जिले का एकमात्र झाबुआ पावर लिमिटेड घंसौर तहसील के बरेला गांव में स्थापित किया गया है, पावर प्लांट स्थापना के समय ग्रामीणों को उम्मीद थी कि क्षेत्र का विकास होगा पर विकास अब विनाश में परिवर्तित हो गया है, क्योंकि प्लांट से निकलने वाला कचरा आसपास के नदी नालों में प्रवाहित किया जा रहा है, जिसके कारण लोगों की जान पर बन आई है।

नदी नाले हो रहे प्रदूषित
झाबुआ पावर लिमिटेड के आसपास के नदी नाले दूषित होते जा रहे हैं, यहां के नदी नालों में पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाईऐश (राख) पानी के साथ बहाई जा रही है, जिससे इस क्षेत्र के किसानों की फसल बर्बाद हो गई, इस क्षेत्र के बच्चों को खुजली जैसी बीमारी ने जकड़ लिया, इतना ही नहीं गांव के मवेशी पानी पीकर बीमार हो रहे हैं, और मर रहे हैं। लगातार शिकायत के बाद भी प्लांट प्रबंधन ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहा, ना ही नदी नालों की सफाई करवा रहा है।

कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की चेतावनी
इस पूरे मामले पर लखनादौन विधानसभा के कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा ने कहा झाबुआ पावर लिमिटेड नदी नालों की अगर सफाई नहीं करता है तो कांग्रेस सहित विधायक रोड पर आकर आंदोलन करेंगे, फिलहाल अब देखने वाली बात होगी जिला प्रशासन पावर प्लांट पर कार्रवाई करता है या विधायक रोड पर आकर आंदोलन करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट