बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ जिले के पेंशनर्स साथियों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता के उद्देश्य से विवेकानन्द महाविद्यालय प्रोग्रेसिव पेंशन एसोसिएशन द्वारा लायंस क्लब (महक), एचमार्ट एवं आरोग्य भारती के सहयोग से एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
वन्दे मातरम गीत की प्रस्तुति
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ कु. चर्वी सोनारे द्वारा सरस्वती वंदना एवं वन्दे मातरम गीत की प्रस्तुति से हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रतिष्ठित होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. कैलाश वर्मा ने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों की निरंतरता पर जोर दिया।
हृदय रोगों से बचाव के उपायों को विस्तार
डॉ. श्याम सोनी ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग का आश्वासन देते हुए बढ़ती उम्र में हृदय रोगों से बचाव के उपायों को विस्तार से समझाया। जिला पेंशन अधिकारी मीनाक्षी मधुसूदन डहारे ने लंबित पेंशन प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाकर शीघ्र पेंशन दिलाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने बताया कि उनकी पहल से हर माह अनेक प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
योग की महत्ता पर डाला प्रकाश
स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के. पाण्डेय, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत श्रीवास्तव, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ द्विवेदी, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आनंद नरवरे एवं डॉ. कृष्णा पाठक ने सेवाएं दीं। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. संदीप परिहार ने फिजियोथेरेपी उपचार के साथ योग की महत्ता पर प्रकाश डाला।

तेजी से बढ़ती समस्याओं की जांच
गुरुकृपा अस्पताल के स्टाफ द्वारा ब्लड प्रेशर एवं शुगर जैसी तेजी से बढ़ती समस्याओं की जांच एवं परामर्श किया गया। एचमार्ट हिरानी एंड संस के धीरज हिरानी ने पेंशनर्स की दिनचर्या में सुधार पर जोर देते हुए सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र द्वारा तैयार किए जा रहे जोड़ों के दर्द के लिए आयुर्वेदिक तेल की उपयोगिता से अवगत कराया।
“सेवा ही परम धर्म” को साकार
लायंस क्लब (महक) की उमा पवार, सपना सोनी एवं रक्षा अग्रवाल ने सक्रिय सहयोग देकर “सेवा ही परम धर्म” को साकार किया। विवेकानन्द महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णा खासदेव, निर्गुण देशमुख, कमलेश गढ़ेकर, विजय साबले, संजय बालापुरा तथा आरोग्य भारती के अनिल एवं नीलम दुबे ने भी स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अशोक बोरखडे ने किया। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल कडवे, संभागीय अध्यक्ष अशोक बोरखडे, वरिष्ठ संरक्षक बी.आर. धोटे एवं सचिव शिवचरण हजारे ने भविष्य में भी ऐसे ही जनहितकारी स्वास्थ्य आयोजनों के संकल्प को दोहराया।

“सेवा ही परम धर्म” को किया साकार