P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeक्राइमMP News: महिला कलेक्टर की बनाई फर्जी व्हाट्स एप प्रोफाइल

MP News: महिला कलेक्टर की बनाई फर्जी व्हाट्स एप प्रोफाइल

लोगों से की गिफ्ट और पैसों की मांग

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ सोशल मीडिया में फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। जानकारी अनुसार साइबर ठग ने सिवनी कलेक्टर शीतला पटले के फोटो सहित नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर गिफ्ट और पैसे की मांग कर रहा है। जिसकी शिकायत साईबर पुलिस को कर दी गई है। साथ ही लोगों को भी आगाह किया गया है कि इस तरह के किसी भी व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें।

कलेक्टर की प्रोफाइल बनाकर लगाया फोटो
जनसंपर्क अधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना दी कि सभी अवगत हों कि उपरोक्त मोबाइल नम्बर से कोई अज्ञात व्यक्ति कलेक्टर मैडम की फोटो लगाकर लोगों से पैसे अथवा अन्य उपहार (गिफ्ट) की मांग कर रहा है। कृपया ऐसे किसी भी कॉल या संदेश पर विश्वास न करें और किसी प्रकार का लेनदेन या उत्तर न दें। यह पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक गतिविधि है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी कई IAS-IPS अफसरों का फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का मामला सामने आ चुका है।

इस तरह करते हैं ठगी
साइबर ठग लोगों से पैसे ठगने के पहले बड़े अफसरों, कारोबारियों या सेलिब्रिटी जैसे लोगों की फोटो का इस्तेमाल करते हुए फेक आइडी बनाते हैं। इसके बाद वे इसी आइडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं और फिर जब संबंधित व्यक्ति फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेता है, तो कुछ दिनों बाद अचानक ही पैसों की जरूरत बताते हुए पैसे मांगते हैं और एक विशेष नंबर देकर वे उस नंबर पर आनलाइन ट्रांजेक्शन करने की मांग करते हैं।

इंटरनेट अकाउंट की करें खुद सुरक्षा
अपने सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के लिए सबसे पहले तो आपको एक मजबूत पासवर्ड बनाने की जरूरत है। पासवर्ड में कैपिटल लेटर्स, स्माल लेटर्स, स्पेशल लेटर्स और न्यूमेरिक लेटर्स को मिलाकर तैयार होना चाहिए। इतना ही नहीं आपको अपने फोन नंबर, जन्मतिथि, किसी प्रियजन के नाम से जुड़े पासवर्ड रखने से बचना चाहिए। इसके अलावा अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए आप टू फैक्टर आथेंटिकेशन का विकल्प भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरीके में अकाउंट लागिन करने के लिए पासवर्ड डालने के बाद आपको फोन या ई-मेल पर एक कोड भेजा जाता है, जिसे डालने के बाद ही आप लागिन कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अकाउंट को रखे स्ट्रॉन्ग
फेसबुक, इंस्टाग्राम की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये टिप्स- टि्वटर की तरह ही आप अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट की सुरक्षा भी मजबूत कर सकते हैं। इसके लिए भी पहली शर्त तो एक मजबूत पासवर्ड बनाना है। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आपको हर छह महीने में अपना पासवर्ड बदल देना चाहिए। इसके अलावा आप अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम भी टू फेक्टर आथेंटिकेशन की सुविधा मिलती है। वहीं फेसबुक पर आप एक्स्ट्रा सेटिंग का उपयोग करते हुए प्रोफाइल लाक करने का आप्शन अपना सकते हैं। साथ ही आप अपने अकाउंट की कौन सी जानकारी पब्लिक करना चाहते हैं और कौन सी नहीं इसका चुनाव कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट