Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशIndore News: महापौर पुष्यमित्र भार्गव की सौगात… नर्मदा पेयजल लाइन और सीसी...

Indore News: महापौर पुष्यमित्र भार्गव की सौगात… नर्मदा पेयजल लाइन और सीसी रोड निर्माण का शुभारंभ

वार्ड 72 में भूमिपूजन कार्यक्रम

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के वार्ड 72 में नर्मदा पेयजल की नई लाइन बिछाने और पुराने RTO मुख्य मार्ग पर सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सुबह 9 बजे महावर नगर स्थित राम मंदिर प्रांगण,अन्नपूर्णा रोड पर किया गया। इस कार्यक्रम में महावर नगर रहवासी, पार्षद और अन्य नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ये रहे मुख्य अतिथि
मुख्य अतिथि के रूप में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम जी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,सांसद शंकर लालवानी, क्षेत्र क्रमांक 4 की क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़,नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा,महापौर प्रतिनिधि भारत पारख,महापौर प्रतिनिधि विधानसभा क्षेत्र 4 रमेश खत्री सहित घनश्याम शेर,प्रकाश महावर,सुनील सहगल, दिलीप खंडेलवाल, पप्पू टाटवाल,अनिल सुखाड़िया, दशरथ रजोडी,आदित्य मेहर समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वार्डवासियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
कार्यक्रम के आयोजक और वार्ड क्रमांक 72 के क्षेत्रीय पार्षद योगेश गेंदर ने कहा कि नर्मदा पेयजल की नई लाइन और मुख्य मार्ग पर सीसी रोड निर्माण से वार्डवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और यातायात,पेयजल समस्या का समाधान होगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गौरव तिवारी, वार्ड संयोजक सुरेंद्र यादव, सहसंयोजक संजय मुले सहित स्थानीय नागरिकों और इष्टमित्रों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

पार्षद योगेश गेंदर ने की कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
क्षेत्रीय पार्षद योगेश गेंदर ने सभी से सहपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की और कहा कि जनता की सहभागिता से यह योजना और अधिक सफल होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल वार्डवासियों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना है, बल्कि क्षेत्र में विकास और नागरिक कल्याण को और गति देना भी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट