Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीऑपरेशन मुस्कान के तहत कुठला पुलिस को सफलता, गुमशुदा बालिका गढ़ाकोटा से...

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुठला पुलिस को सफलता, गुमशुदा बालिका गढ़ाकोटा से दस्तयाब

खबर डिजिटल कटनी –पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत कुठला पुलिस ने गुमशुदा बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। बालिका को गढ़ाकोटा, जिला सागर से बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अपहृत एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।थाना कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक सौरभ सोनी एवं पुलिस स्टाफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालिका को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया। दस्तयाबी के उपरांत बालिका को विधिवत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने कुठला पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।पुलिस कार्रवाई में निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र, उप निरीक्षक सौरभ सोनी, प्रतीक्षा सिंह चंदेल, आरक्षक विजय प्रजापति एवं महिला आरक्षक पूजा द्विवेदी की विशेष भूमिका रही

Operation Muskan: Kuthla Police Successfully Trace Missing Girl from Garhakota

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट