खबर digitकटनी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व निर्देशन में यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में बिलहरी मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल एवं चॉकलेट वितरित कर नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी गईं।इसके साथ ही वाहनों पर यातायात जागरूकता से जुड़े स्टीकर चस्पा किए गए और वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश दी गई। यातायात पुलिस का उद्देश्य है कि स्टीकर देखकर अन्य वाहन चालक भी यातायात नियमों का पालन करें और बिना किसी आर्थिक या शारीरिक नुकसान के सुरक्षित रूप से नव वर्ष का आनंद लें।यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान सड़क सुरक्षा और जनजागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। Katni Traffic Police Promote Road Safety with New Year 2026 Vehicle Checking Drive


