P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीविजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कसा शिकंजा 07 पेटी अवैध...

विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कसा शिकंजा 07 पेटी अवैध अंग्रेजी गोवा शराब कीमत 35 हजार रुपये एवं ई-रिक्शा कीमत लगभग 3 लाख रुपये जब्त, आरोपी जेल भेजे गए


विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कसा शिकंजा
07 पेटी अवैध अंग्रेजी गोवा शराब कीमत 35 हजार रुपये एवं ई-रिक्शा कीमत लगभग 3 लाख रुपये जब्त, आरोपी जेल भेजे गए
कटनी – पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में, निरीक्षक रीतेश शर्मा थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।

कार्यवाही का विवरण
पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 01/01/2025 की दरम्यानी रात को नववर्ष के दौरान निरीक्षक रीतेश शर्मा की पुलिस टीम द्वारा कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था।
इस दौरान ग्राम कारीतलाई रोड गैस एजेंसी के पहले विजयराघवगढ़ में एक संदिग्ध ई-रिक्शा क्रमांक एम.पी. 21 जेड.जी. 6436 को रोककर चेक किया गया। वाहन के अंदर 07 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब पाई गई, जिसमें प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव, कुल 350 पाव (63 बल्क लीटर) अंग्रेजी गोवा शराब सीलबंद हालत में मिली, जिसकी कीमत लगभग 35,000 रुपये आंकी गई।
ई-रिक्शा चालक पंकेश बागरी, पिता सुरेन्द्र सिंह बागरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम नन्हवाराकला, थाना कैमोर, जिला कटनी के पास शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसके कब्जे से 07 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब एवं ई-रिक्शा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त शराब ग्राम झिरिया निवासी शिवेन्द्र उर्फ शिब्बू उरमलिया द्वारा झुकेही की सरकारी शराब दुकानों एवं ग्राम करहिया से खरीदकर अवैध रूप से थाना क्षेत्र में बिक्री हेतु लाई गई थी। इस आधार पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. में पेश किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट