खबर डिजिटल कटनी–नववर्ष की शुरुआत में ही विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 07 पेटी अवैध अंग्रेजी गोवा शराब (कुल 350 पाव, 63 बल्क लीटर) एवं एक ई-रिक्शा जब्त किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 35 हजार रुपये तथा ई-रिक्शा की कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक रीतेश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।दिनांक 01 जनवरी 2025 की दरम्यानी रात नववर्ष के दौरान भ्रमण एवं चेकिंग के समय ग्राम कारीतलाई रोड, गैस एजेंसी के पहले, विजयराघवगढ़ में एक संदिग्ध ई-रिक्शा क्रमांक MP 21 ZG 6436 को रोककर जांच की गई। वाहन की तलाशी लेने पर कार्टूनों में भरी 07 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब बरामद की गई।आरोपी पंकेश बागरी, पिता सुरेन्द्र सिंह बागरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम नन्हवाराकला, थाना कैमोर, जिला कटनी के पास शराब संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर शराब एवं वाहन जब्त किया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि यह शराब ग्राम झिरिया निवासी शिवेन्द्र उर्फ शिब्बू उरमलिया द्वारा झुकेही की सरकारी शराब दुकानों एवं ग्राम करहिया से खरीदकर अवैध रूप से विक्रय हेतु लाई गई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रीतेश शर्मा, सउनि जय सिंह ठाकुर, आरक्षक अंजनी झा, पप्पू प्रजापति, चालक आरक्षक मज्जू कोल तथा स्वतंत्र साक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विजयराघवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई07 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व ई-रिक्शा जब्त, दो आरोपी जेल भेजे गए
सम्बंधित ख़बरें


