भोपाल/खबर डिजिटल। “डिजीटल ऐरा में कम्युनिकेशन की चुनौती” विषय पर ऋषि व्याख्यान के साथ समागम सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। ऋषि व्याख्यान को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत, वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर, विचारक एवं पूर्व आईजी अनुराधा शंकर सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा संबोधित करेंगे। यह आयोजन रिसर्च जर्नल समागम के 25 वर्ष पूरे होने के पर समागम एवं पीआरएसआई का साझा आयोजन है।
इस अवसर किताब “डायरी का आखिरी पन्ना” का विमोचन के साथ ही रिसर्च जर्नल समागम द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर स्थापित “लोकमाता अहिल्या अखिल भारतीय शिक्षा समागम सम्मान”, “लोकमाता अहिल्या ज्ञान समागम सम्मान”, विवेकानंद युवा प्रतिभा सम्मान एवं “लोकमाता अहिल्या समाजसेवा समागम सम्मान”, वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए प्रदान किया जाएगा। इस आशय की जानकारी संपादक प्रोफेसर मनोज कुमार ने दी।


