P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीविकास शुल्क शिविरों से तेज़ हुआ वार्डों का विकास, राम मनोहर लोहिया...

विकास शुल्क शिविरों से तेज़ हुआ वार्डों का विकास, राम मनोहर लोहिया वार्ड में 3.66 लाख जमा

खबर डिजिटल– कटनी नगर निगम द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण और अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए वार्डवार आयोजित किए जा रहे विकास शुल्क जमा शिविरों को नागरिकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को राम मनोहर लोहिया वार्ड के अहमद नगर मस्जिद के पास आयोजित शिविर में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 3 लाख 66 हजार रुपये का विकास शुल्क जमा किया।महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य सड़क, नाली, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देना है। प्रभारी कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता से विकास कार्यों का मार्ग प्रशस्त हुआ है।नागरिकों ने वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित करने की पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, विकास शुल्क से प्राप्त राशि का उपयोग संबंधित वार्डों में अधोसंरचना विकास कार्यों पर प्राथमिकता से किया जाएगा।नगर निगम प्रशासन ने शेष पात्र नागरिकों से भी अपील की है कि वे विकास शुल्क शिविरों का लाभ उठाएं, ताकि अनधिकृत कॉलोनियों में सुव्यवस्थित नगरीय सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट