P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर के खजराना गणेश मंदिर पर लगा तिल चतुर्थी का मेला… व्रतधारी...

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर पर लगा तिल चतुर्थी का मेला… व्रतधारी महिलाओं का उमड़ा जनसैलाब

हजारों भक्तों ने किए भगवान गजानन के दर्शन

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ माघ माह की तिल चतुर्थी के पावन पर्व पर इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी का मेला शुरु हो चुका है, इस मौके पर खजराना गणेश मंदिर पर भक्त मंडल की ओर से तिल-गुड़ के सवा लाख लड्डुओं का भोग समर्पित किया गया। धर्म ध्वजा लहराकर और पूजन कर परंपरागत तीन दिवसीय मेले की शुरुआत की गई।

पुजारियों ने किया लंबोदर का मंत्रोच्चार
तिल चतुर्थी के मौके पर मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान लंबोदर की पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त एवं मंदिर समिति के प्रशासक क्षितिज सिंघल तथा मंदिर के महाप्रबंधक राकेश शर्मा ने खजराना गणेश को भोग समर्पित कर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया।

5 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
6 से 8 जनवरी तक तिल चतुर्ती के मौके पर चलने वाले इस उत्सव में भगवान गणेश के परिवार का 7 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के स्वर्ण मुकुट, स्वर्ण छत्र और अन्य बहुमूल्य आभूषणों से श्रृंगार किया जाएगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं मंदिर समिति ने चलित दर्शन की व्यवस्था की है, ताकि किसी भी तरह की भीड़ मंदिर में एक जगह पर ना रुके। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में स्थित अन्य मंदिरों को भी सजाया गया है। मेले में मनोरंजन के लिए झूले, चकरी और विभिन्न राज्यों से आए दुकानदारों के स्टॉल लगाए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट