P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMahakaleshwar News: बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन…...

Mahakaleshwar News: बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन… भस्मारती में की बाबा की आराधना

विधि-विधान से की पूजन-अर्चन

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने अल सुबह होने वाली भस्म आरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। अभिनेत्री ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नंदी हाल में बैठकर की प्रार्थना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निमरत कौर सुबह करीब चार बजे मंदिर परिसर पहुंचीं। भस्म आरती के दौरान उन्होंने नंदी हॉल में लगभग दो घंटे से अधिक समय व्यतीत किया। इस दौरान वे पूरी तरह श्रद्धा में लीन नजर आईं। आरती उपरांत उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और अपने आगामी फिल्मी प्रोजेक्ट्स के लिए भी मंगलकामना की।

द फैमिली मैन में किया अभिनय
निमरत कौर अपनी सशक्त और यादगार भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। अक्षय कुमार के साथ फिल्म एयरलिफ्ट और दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ द लंचबॉक्स में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। इसके अलावा सजनी शिंदे का वायरल वीडियो जैसी फिल्मों और लोकप्रिय वेब सीरीज द फैमिली मैन में भी उन्होंने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट