Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशIndore News : 12 दिसंबर को मनेगी रणजीत अष्टमी… 4 दिवसीय उत्सव...

Indore News : 12 दिसंबर को मनेगी रणजीत अष्टमी… 4 दिवसीय उत्सव की तैयारियां शुरु

ड्रोन से होगी निगरानी

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ शहर के पश्चिम क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रणजीत हनुमान मंदिर में एक बार फिर हर्षोल्लास का संगम दिखाई देगा, जब 9 दिसंबर से रणजीत अष्टमी का उत्सव शुरु हो जाएगा। इसमें पहले दिन इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के द्वारा ध्वज पूजन किया जाएगा, 10 दिसंबर की शाम दीपोत्सव मनेगा और भजन संध्या का लाभ मिलेगा। 11 दिसंबर को मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक और रक्षा सूत्र को अभिमंत्रित किया जाएगा। वहीं 12 दिसंबर को सुबह 5 बजे से बाबा रणजीत की प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

ये रहेगा प्रभातफेरी का यात्रा मार्ग
12 दिसंबर को निकलने वाली प्रभातफेरी सुबह 5 बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी, जो द्रविड नगर चौराहे से महू नाका चौराहा, महू नाका चौराहे से अन्नपूर्णा रोड से दशहरा मैदान होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर तक जाएगी। यहां से यू-टर्न लेकर नरेंद्र तिवारी मार्ग होते हुए वापस मंदिर परिसर पर आकर समाप्त होगी। ये प्रभातफेरी करीब चार से साढ़े चार किमी लंबी रहेगी। इसमें करीब सात घंटे का समय यात्रा को वापस मंदिर पहुंचने में लगेगा। प्रभातफेरी में दो बैंड, 5 भजन गायक व मंडली शामिल रहेगी। दो झांकियां भी रहेगी। प्रभातफेरी में विभिन्न मंदिरों के पुजारियों से लेकर कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

प्रभातफेरी में डीजे रहेंगे प्रतिबंधित
बाबा रणजीत की प्रभातफेरी में अबकी बार डीजे प्रतिबंधित रहेगा। मंच की चौड़ाई भी 8 फीट तय की गई है, वहीं उस पर कोई गर्म पदार्थ नहीं बनेगा। मंच लगाने के लिए भक्तों को थाने से परमिशन लेनी होगी और तय स्थान भी बताना होगा। किसी प्रकार की अव्यवस्था ना फैले, इसको लेकर सख्त हिदायत दी गई है कि कोई व्यक्ति फेंककर सामान ना दे, ताकि किसी भी तरह का कचरा ना फैले और भक्तों के बीच झूमाझटकी और गिरने का डर ना बने। आवश्यकतानुसार विद्युत मंडल से विद्युत कनेक्शन लेना होगा।

शस्त्र प्रदर्शन की नहीं रहेगी अनुमति
प्रभातफेरी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि शस्त्र प्रदर्शन की इजाजत नहीं रहेगी, जो भी व्यक्ति इस तरह का करता पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से प्रभातफेरी में निगरानी रखी जाएगी। एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य मार्ग पर बेरिकेडिंग की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। प्रभातफेरी में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था रखी जाएगी। निर्धारित जगहों पर एम्बुलेंस भी तैनात रहेगी। साथ ही फायर ब्रिगेड की भी विशेष व्यवस्था रखी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट