P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराजगढ़ पुलिस ने किया कुख्यात पारदी गैंग का भंडाफोड़… 10 हथियारबंद बदमाश...

राजगढ़ पुलिस ने किया कुख्यात पारदी गैंग का भंडाफोड़… 10 हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार

पेट्रोल पम्प डकैती की बड़ी साजिश नाकाम

राजगढ़/धर्मराज सिंह/खबर डिजिटल/ राजगढ़ पुलिस ने सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित रणनीतिक कार्रवाई करते हुए कुख्यात पारदी गैंग की एक बड़ी डकैती की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बना रहे 10 हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार कर एक बड़ी और संगीन वारदात को होने से पहले ही रोक लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा की गई।

मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध कार्रवाई
दिनांक 07 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 10 से 12 बदमाश हथियारों से लैस होकर जालपा माता मंदिर के पीछे पहाड़ी के नीचे जंगल क्षेत्र में एकत्रित हैं और हाईवे स्थित नायरा पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तीन पुलिस पार्टियों का गठन कर अलग-अलग दिशाओं से घेराबंदी की गई। पुलिस दल पैदल जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में आगे बढ़ा।जिसके बाद जंगल में डकैती की योजना बनाते बदमाश पकड़े गए।

आरोपियों पर दर्जनों अपराध दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों में कई कुख्यात एवं आदतन अपराधी शामिल हैं, जिनके खिलाफ मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और संगठित अपराध के दर्जनों प्रकरण दर्ज हैं। जिनसे पुलिस ने 1 तलवार, 2 फर्से, 2 खटकेदार चाकू, 2 बेसबॉल बैट, 1 लट्ठ, 1 लोहे की रॉड, 1 सब्बल, 20 हजार रुपये नगद, 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, बरामद मोटरसाइकिलों में से चार चोरी की हैं।

आरोपियों की कार्रवाई जारी
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 12/26 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

थाना सारंगपुर डकैती का फरार आरोपी भी गिरफ्तार
इसी कार्रवाई के दौरान थाना सारंगपुर में दर्ज डकैती प्रयास के मामले में फरार आरोपी समीर पिता मुकद्दर पारदी को भी पुलिस ने दबिश देकर ग्राम बोरखेड़ी, थाना धरनावदा (जिला गुना) से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त वाहन MP08 ZH 8161 को भी जप्त किया गया है।

राजगढ़ पुलिस का संदेश
राजगढ़ पुलिस जिले में संगठित अपराध और गैंग गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट