P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरामपुर पहाड़ी पर दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने भिड़ंत… महिला-बच्चों सहित 16 घायल

रामपुर पहाड़ी पर दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने भिड़ंत… महिला-बच्चों सहित 16 घायल

बड़ा सड़क हादसा

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ जिले के सबलगढ़ तहसील अंतर्गत रामपुर थाना क्षेत्र की रामपुर पहाड़ी पर आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आमने-सामने टक्कर में महिला और बच्चों सहित 16 लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

भंडारे में जा रहे थे लोग
जानकारी के अनुसार, सबलगढ़ तहसील के कोल्हूडांणा गांव निवासी जाटव समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पूंछरी गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। ट्रॉली में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी बैठे हुए थे। जब ट्रैक्टर रामपुर पहाड़ी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे चंबल की रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी।

बेहद जोरदार थी टक्कर
टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली में सवार लोग चीख-पुकार करते हुए इधर-उधर गिर पड़े। ट्रॉली की बायरिंग पर बैठे कई लोग सड़क पर उछलकर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दोनों ट्रैक्टरों को अलग कराया गया।

एक युवक की हालत गंभीर
पुलिस द्वारा सभी घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश घायलों को उनके घर भेज दिया गया। वहीं एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट