Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशनर्मदापुरम: पानी की टंकी पर चढ़ी नगर पालिका अध्यक्ष…. खुद देखी सफाई...

नर्मदापुरम: पानी की टंकी पर चढ़ी नगर पालिका अध्यक्ष…. खुद देखी सफाई व्यवस्था

नगरवासियों की सुरक्षा के लिए नपा अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा

नर्मदापुरम/ताज खान/खबर डिजिटल/नगरवासियों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने शुक्रवार को एक मिसाल पेश की। उन्होंने न सिर्फ सफाई कार्य का निरीक्षण किया, बल्कि स्वयं पानी की टंकी पर चढ़कर वहां की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग अचंभित रह गए।

टंकी सफाई कार्य का किया निरीक्षण
शुक्रवार को नपा अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने वार्ड क्रमांक 23 रामनगर में चल रहे टंकी सफाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष टंकी के ऊपर पहुंचीं और वहां की साफ-सफाई, संरचनात्मक स्थिति और बारीक पहलुओं को गंभीरता से देखा। नर्मदापुरम शहर में यह पहला अवसर बताया जा रहा है जब किसी शहर के प्रथम नागरिक ने स्वयं पानी की टंकी पर जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

नगर पालिका की टीम पूरी तरह अलर्ट
नगर में पेयजल सप्लाई को लेकर नगर पालिका की टीम पूरी तरह अलर्ट है। शहर की सभी पेयजल टंकियों की नियमित सफाई कराई जा रही है। इससे पहले फिल्टर प्लांट की सफाई कराई जा चुकी है और लीकेज पाइप लाइनों को बंद करने का कार्य भी लगातार जारी है। अब तक नगर की 12 पानी की टंकियों की सफाई पूरी की जा चुकी है।

टंकी सफाई अभियान
जल प्रदाय शाखा प्रभारी उपयंत्री अंबक पाराशर ने बताया कि नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं सीएमओ हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में पूरे नगर में टंकी सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 26 रामनगर में चल रहे सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता जांच (वॉटर टेस्टिंग) का कार्य भी किया जा रहा है।

टंकियों की हुई सफाई
उन्होंने बताया कि अब तक रामनगर, सरस्वती नगर, ट्रेंचिंग ग्राउंड, ग्वालटोली की टंकी क्रमांक 7, भीलपुरा, चर्च, हर्णे कॉलोनी, विश्वकर्मा मंदिर, ऑफिसर क्लब, फेफरताल, छोटी पहाड़िया और भारत माता पार्क स्थित टंकियों की सफाई की जा चुकी है।

शुद्ध, सुरक्षित जल पहुंचाने की कवायद
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगरवासियों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान सहायक सुनील राठौर, सुपरवाइजर नीतेश व्यास सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट