P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशटीकमगढ़: डंपर ने मारी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर… सड़क पर बिखर गए...

टीकमगढ़: डंपर ने मारी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर… सड़क पर बिखर गए पूरे टमाटर

सरकारी आवास की दीवार पर टकराया ट्रैक्टर

टीकमगढ़/सुबोध पाठक/खबर डिजिटल/ टीकमगढ़ में अस्पताल चौराहे पर शनिवार सुबह एक्सीडेंट हो गया। एक डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। घटना में टमाटर से भरी ट्राली पलट गई और पूरी सड़क पर टमाटर बिखर गए। ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद डंपर भी अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने पीडब्ल्यूडी के सरकारी आवास की दीवार से जा टकराया। हालांकि की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मॉर्निंग वॉक करने वालों ने दी सूचना
दरअसल, अस्पताल चौराहे पर जगह की कमी के कारण बड़े वाहनों को टर्न करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस चक्कर में ज्यादातर बाहर चालक रॉन्ग साइड से वाहन निकाल देते हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान चौराहे को चौड़ा करने के लिए दो बार चर्चा हो चुकी है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं शुरू हुआ है। आज सुबह जेल रोड से डंपर आ रहा था। अस्पताल चौराहे के पास टमाटर से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इस दौरान मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी।

लोगों की मदद से खुलवाया रास्ता
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से सड़क पर पड़ी ट्रॉली को हटाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट