खबर डिजिटल कटनी,– जनवरी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में अधिकारियों के संयुक्त जांच दल ने तहसील बहोरीबंद अंतर्गत संचालित उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अमानक पाए जाने पर 4 हजार 118 क्विंटल धान का उपार्जन निरस्त किया गया। साथ ही लगभग 600 क्विंटल धान जब्त की गई।जांच दल द्वारा उपार्जन केन्द्र कुआं में 2 हजार 503 क्विंटल, हथियागढ़ में 1 हजार 138 क्विंटल एवं देवरी खरगवां में 477 क्विंटल धान अमानक स्तर की पाई गई। उक्त धान को ऑनलाइन सर्वेयर एप के माध्यम से रिजेक्ट कराया गया।इसी प्रकार हथियागढ़ उपार्जन केन्द्र परिसर में ही तीन ढेरों में रखी गई लगभग 600 क्विंटल धान के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा जानकारी नहीं दिए जाने पर उसे जब्त कर केन्द्र प्रभारी की सुपुर्दगी में सौंपा गया।निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारियों को नॉन-एफएक्यू धान का तौल न कराने, तथा केवल वास्तविक किसानों के चिन्हांकन के उपरांत ही तौल कराने के सख्त निर्देश दिए गए।इस निरीक्षण दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहोरीबंद श्री राकेश चौरसिया, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री पियूष कुमार शुक्ला एवं नायब तहसीलदार श्री आकाश नामदेव शामिल रहे।कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देशानुसार जिले की धान उपार्जन व्यवस्था पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।
4 हजार क्विंटल से अधिक अमानक धान का उपार्जन निरस्तसंयुक्त जांच दल ने बहोरीबंद के उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
सम्बंधित ख़बरें
