Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशउमरिया में सर्राफा कारोबारी से 5.50 लाख की लूट, बदमाशों ने रास्ता...

उमरिया में सर्राफा कारोबारी से 5.50 लाख की लूट, बदमाशों ने रास्ता रोककर दिया वारदात को अंजाम

5.50 लाख रूपये के आभूषण को लेकर फरार

उमरिया/ खबर डिजिटल/ उमरिया जिले के अमरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी पुरुषोतम से करीब 5 लाख 50 हजार रुपये के गहने लूट लिए। बताया जा रहा है कि कारोबारी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी अमरपुर पुलिया के पास घात लगाए बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हुई और घेराबंदी कर तलाश शुरू कर दी गई है।

बदमाशों ने रास्ता रोककर दिया वारदात को अंजाम

उमरिया जिले के अमरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। यहां दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी से सोने चादी से भरे बैग को लूट कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है।

यह भी पढ़ें –गांव के लोगों ने कहा- मैडम आती नहीं… कलेक्टर साहब ने शिक्षिका को कर दिया निलंबित – Khabar Digital

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित सर्राफा कारोबारी पुरुषोतम रोज़ की तरह अपने प्रतिष्ठान को बंद कर देर शाम करीब अमरपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अमरपुर पुलिया के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने अचानक लूट की वारदात को अंजाम दिया और कारोबारी के पास मौजूद करीब 5.50 लाख रूपये के आभूषण को लेकर तेजी से फरार हो गए।

5 लाख 50 हजार के गहनों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

घटना इतनी अचानक हुई कि कारोबारी संभल भी नहीं पाए। वारदात के बाद पीड़ित ने तत्काल अमरपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है और संभावित रास्तों पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें – डिंडौरी कलेक्टर ने मिलेट्स क्वीन से की मुलाकात, जाना परिवार का हाल… – Khabar Digital

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वहीं सर्राफा व्यापारियों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ा दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट