खबर डिजिटल कटनी–पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।दिनांक 09 जनवरी 2026 को फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट के अनुसार, फरियादी अपने घर के सामने बीड़ी पत्ता भर रहा था, तभी गांव का कुंवर पटेल मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने घर की ऊपरी मंज़िल से पत्थर फेंका, जो चांदनी पटेल के सिर में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बड़गांव मोड़ के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
बिलहरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


