Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशमिशन D3 को लेकर भाबरा में ऐतिहासिक बैठक… दहेज, दारू DJ पर...

मिशन D3 को लेकर भाबरा में ऐतिहासिक बैठक… दहेज, दारू DJ पर लिया गया बड़ा और कड़ा निर्णय

आदिवासियों में फैली भ्रांतियों पर चोट

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़ीया/खबर डिजिटल/ समाज सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल करते हुए आज चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में मिशन D3 को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बढ़ते सामाजिक खर्च, दहेज प्रथा, नशाखोरी (दारू) और शादी–समारोहों में DJ की बढ़ती प्रथा को खत्म करने की बात हुई।
मिशन D3पर की गई गंभीर चर्चा

बैठक में नीतेश अलावा सहित आदिवासी समाज के सभी वर्गों के वरिष्ठजन, युवा साथी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर माना कि जिस तरह से आज दहेज, शराब और DJ समाज में बुराइयों की तरह फैल रहे हैं, उससे परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं और सामाजिक संतुलन बिगड़ रहा है।
कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान यह भी चर्चा हुई चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन उससे कहीं तेजी से शादी–विवाह में फिजूलखर्ची बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शादी-समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। सामाजिक कार्यक्रमों में DJ की तेज आवाज और दिखावे पर रोक लगाने पर सहमति बनी।
समाज में सरल, सादे और खर्च-रहित विवाह को बढ़ावा दिया जाएगा। गांव–गांव जाकर मिशन D3 के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा।
नीतेश अलावा ने कहा
मिशन D3 के नीतेश अलावा ने कहा कि ‘समाज की तरक्की तभी संभव है जब हम बुराइयों को छोड़कर सादगी, समझदारी और एकता का रास्ता अपनाएं। मिशन D3 केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की शुरुआत है।’ बैठक में मौजूद सभी समाजजनों ने इस निर्णय का समर्थन करते हुए इसे जमीनी स्तर तक लागू करने का संकल्प लिया। यह बैठक न सिर्फ भाबरा बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सामाजिक बदलाव की एक मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट