Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीनिगम प्रशासन द्वारा मंगलवार को वार्ड स्तर पर आयोजित की जाएगी जल...

निगम प्रशासन द्वारा मंगलवार को वार्ड स्तर पर आयोजित की जाएगी जल सुनवाई नागरिकों की जल संबंधी शिकायतों का होगा समाधान

खबर डिजिटल कटनी – राज्य शासन के निर्देशानुसार शहर में आम नागरिकों की जल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर निगम कटनी द्वारा मंगलवार 13 जनवरी को प्रत्येक वार्ड स्तर पर जल सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाली जल सुनवाई में आम नागरिक जल आपूर्ति से संबंधित समस्त प्रकार की शिकायतें लेकर उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही उन्हें प्राप्त होने वाले जल की गुणवत्ता का परीक्षण कराने हेतु जल नमूने भी ला सकते है। जल सुनवाई के दौरान नगर निगम कटनी के जल प्रदाय शाखा के अधिकारी, प्रशिक्षित कर्मचारी उपस्थित रहकर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। एवं मौके पर जल की गुणवत्ता की जांच करते हुए नागरिकों को निष्कर्ष से अवगत कराएंगे।नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल संबंधी शिकायतों को दर्ज कराने एवं पेयजल नमूनों की जांच करानें हेतु मंगलवार को वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाली जल सुनवाई में उपस्थित होकर जल सुनवाई का लाभ प्राप्त करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट