सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ सागर के खिमलासा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
खंडहर में ले जाकर किया दुष्कर्म
थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने बताया कि आरोपी पीड़ित मासूम का पड़ोसी है। 3 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर 7 वर्षीय भाई के साथ खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 30 वर्षीय रामदयाल अहिरवार उसे खिलाने के बहाने से घर से 700 मीटर दूर बने खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
आरोपी को किया गिरफ्तार
जिसकी सूचना मिलते ही बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला कायम कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


