इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/इंदौर के वार्ड 72 में महावर कोली समाज द्वारा श्री कोली युवा मंच के तत्वावधान में भव्य सांई पालकी यात्रा,बाबा खाटू श्याम के दिव्य दर्शन का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन 14 जनवरी,बुधवार को सुबह 11 बजे महावर नगर स्थित राम मंदिर प्रांगण से पालकी यात्रा शुरू हुई। यह आयोजन लगातार नौवें वर्ष से आयोजित कि जा रही है।
इस भव्य आयोजन में समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए। पालकी यात्रा को आकर्षक रूप से सजाया गया, वहीं यात्रा मार्ग में भजन-कीर्तन और धार्मिक उल्लास का माहौल देखा गया।
यात्रा में इनकी रही भूमिका
यात्रा अध्यक्ष के रूप में विजय खण्डेलवाल ने अपनी सेवाएं दी। अन्य सहयोगी भी इस प्रकाश थे।
सहसंयोजक – विजय वर्मा, रिकी खण्डेलवाल, पिंटू महावर।
आयोजक – कोली युवा मंच
संरक्षक – घनश्याम शेर
पालकी व्यवस्था – निखिल इकलोदिया, विजय भमोरिया, गोलू मुरार, सुनील मेहर, धर्मेन्द्र बिन्दौरिया।
चल समारोह प्रभारी – अभिषेक मेहर, गोलू बिन्दौरिया, पंकज टाटवाल, योगेश बिन्दौरिया, नितिन, जीतु खण्डेलवाल, कमलेश सर।
पालकी सजावट व्यवस्था – वेदान तलेटिया, सुमित, राज खण्डेलवाल, विवान खण्डेलवाल।
अतिथि व्यवस्था – रवि मेहर, मनीष भमोरिया, हरीश मेहर, दीपक खण्डेलवाल, मोहन खण्डेलवाल, हर्ष, विनय।
प्रचार-प्रसार – महेन्द्र खण्डेलवाल, राजेश रेवासिया, दशरथ रजौडी, पियूष।
अन्य आयोजनों को लेकर की गई चर्चा
आयोजन में समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया। साथ ही आने वाले समय में समाज की तरफ से किए जाने वाले कार्यक्रमों का प्लान तैयार किया गया।


