P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशश्योपुर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल… 5 दिन बाद फिर थाना प्रभारियों...

श्योपुर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल… 5 दिन बाद फिर थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर

तबादलों पर बड़ा अपडेट

श्योपुर/धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने बुधवार की दोपहर सख्त तेवर दिखाए हैं,उन्होंने 5 दिन बाद जिले के थाना प्रभारियों चौकी प्रभारियों की सर्जरी कर दी है,हालांकि एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल की इस सर्जरी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

कई थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को इधर से उधर
एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बड़ा फेरबदल किया है, कई थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को इधर से उधर किया है, कार्यवाहक निरीक्षक राजन सिंह गुर्जर को लाइन से थाना प्रभारी विजयपुर, कार्यवाहक निरीक्षक भारत सिंह गुर्जर को थाना प्रभारी विजयपुर से थाना प्रभारी गसवानी,कार्यवाहक निरीक्षक राकेश शर्मा को अजाक थाना प्रभारी से ढोढर थाना प्रभारी,कार्यवाहक निरीक्षक पप्पू सिंह यादव को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी अजाक इसके अलावा उप निरीक्षक रीना सोलंकी को थाना प्रभारी गसवानी से महिला थाना, उप निरीक्षक श्यामवीर सिंह तोमर को थाना प्रभारी ढोढर से थाना प्रभारी बरगवां, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह धाकड़ को थाना प्रभारी बरगवां से थाना प्रभारी ओछापुरा, कार्यवाहक उप निरीक्षक सुरेश धाकड़ को थाना प्रभारी ओछापुरा को कोतवाली थाना श्योपुर,कार्यवाहक उप निरीक्षक सुमेर सिंह धाकड़ को लाइन से कोतवाली थाना और उप निरीक्षक योगेंद्र नाथ शर्मा को लाइन से बडौदा थाने में पदस्थ किया गया है।

आगे भी जारी रहेगी सर्जरी
एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने साफ संदेश दे दिया है कि इस तरह की सर्जरी कामकाज के आधार पर आगे भी जारी रहेगी, कोई पुलिस अधिकारी ठीक से काम नहीं करता तो उसको परिणाम भुगतान पड़ेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट