मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ बानमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अवैध हथियारों को बेचने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है, आरोपियों के कब्जे से 12 अवैध पिस्तौल सहित 20 जिंदा राउंड एवं 8 मैगजीन बरामद की गई, आरोपियों से पकड़े गए अवैध हथियारों के करीब 3 लाख 78 हजार रुपये कीमत बताई गई, जिसके नेटवर्क के बारे में पुलिस जांच कर रही है।
मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
बानमोर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदेही को पकड़ा, पूछताछ में उसने अन्य अपने चार आरोपियों के नाम बताए थे, पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ में 12 अवैध पिस्तौलों को बरामद किया गया, मुख्य आरोपी चाय बेचने का काम करता है, चाय बेचने के साथ इस गुमटी से अवैध हथियारों को बेचने का काम भी कर रहा था, जोकि खरगोन से पिस्तौल खरीदकर लाते थे।
खरगोन से खरीदकर लाते थे पिस्तौल
खरगोन से 15 हजार कीमत की पिस्तौलों को लाकर चंबल अंचल में 50 से 60 हजार में अवैध हथियारों को बेचेते थे ,आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि किस तरह से पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


