P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदेवास: खातेगांव में नाबालिग की संदिग्ध हत्या, देवर-भाभी हिरासत में, आज पुलिस...

देवास: खातेगांव में नाबालिग की संदिग्ध हत्या, देवर-भाभी हिरासत में, आज पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा

जली हुई अवस्था में मिली 15 वर्षीय किशोरी की लाश

खातेगांव/धर्मेंद्र योगी/खबर डिजिटल/ नगर के ट्रेचिंग ग्राउंड के पास सोमवार को एक निर्माणाधीन कॉलोनी के समीप 15 वर्षीय किशोरी का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खरगोन जिले के कसरावद निवासी निशा कैलाश बारेला के रूप में हुई है। वह मजदूरी करने आए अपने परिवार के साथ अस्थायी रूप से खातेगांव में रह रही थी।

मजदूर परिवारों के बीच रहती थी निशा

निशा अपनी मां, मामा, मामी और दो छोटे भाई-बहनों के साथ निर्माणाधीन कॉलोनी के पास बनी झोपड़ी में रहती थी। इस क्षेत्र में करीब 20 से 25 मजदूर परिवार निवास कर रहे हैं। शव मिलने के बाद से ही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।

जली हुई अवस्था में मिला शव

किशोरी का शव खुली जगह पर मिला था, जिसका चेहरा, पेट, पीठ और हाथों का ऊपरी हिस्सा जला हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, शरीर अधिक जल जाने के कारण बाहरी चोटों के स्पष्ट निशान नजर नहीं आए। विसरा एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है।

महिला और युवक हिरासत में

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। युवक मूल रूप से मांडव क्षेत्र का निवासी है, जबकि महिला उसकी भाभी बताई जा रही है। दोनों भी उसी मजदूर समूह से जुड़े हुए हैं।

अवैध संबंध और हत्या की आशंका

सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। आशंका है कि निशा को इस संबंध की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद झोपड़ी में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए शव पर डीजल डालकर आग लगा दी गई।

आज हो सकता है खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अंतिम चरण में है और शुक्रवार दोपहर 3 बजे पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का औपचारिक खुलासा किया जा सकता है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट