कटनी—सूत्रों के मुताबिक कटनी शहर में इन दिनों स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियों का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। मसाज सर्विस के नाम पर संचालित इन स्पा सेंटरों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—व्हाट्सऐप और फेसबुक—के ज़रिए ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर संचालकों द्वारा “न्यू स्टाफ अवेलेबल” जैसी स्टोरी और पोस्ट डालकर ग्राहकों को लुभाया जाता है। बताया जा रहा है कि 3000 से 4000 रुपये लेकर नई युवतियाँ उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है।सूत्र यह भी बताते हैं कि जब भी पुलिस के उच्च अधिकारी इन स्पा सेंटरों पर दबिश देने की तैयारी करते हैं, उससे पहले ही कथित तौर पर विभाग के भीतर से ही सूचना लीक हो जाती है। नतीजतन, कार्रवाई से पहले ही सब कुछ व्यवस्थित कर लिया जाता है।इसी कारण जांच के बाद पुलिस द्वारा अक्सर यह बयान दिया जाता है कि स्पा सेंटरों में कोई भी अवैध गतिविधि नहीं पाई गई।अब सवाल यह उठता है कि जब सरकार द्वारा स्पा सेंटरों को केवल मसाज सेवा का लाइसेंस दिया गया है, तो फिर मसाज की आड़ में इस तरह की गतिविधियाँ कैसे संचालित हो रही हैं?स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। फिलहाल यह पूरा मामला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेता है और कब इस पर ठोस कार्रवाई होती है।
कटनी में स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध देह व्यापार का आरोप, सोशल मीडिया से ग्राहकों को रिझाने का खेल तेज
सम्बंधित ख़बरें


