सिवनी/संतोष बंदेवार/खबर डिजिटल/ जिले के उड़ेपानी धान खरीदी केंद्र पर जबलपुर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। केंद्र प्रभारी हसीब अंसारी को किसान दुर्गेश चंद्रवंशी से ₹1500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पीड़ित किसान ने धान खरीदी में अवैध वसूली की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय से की थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। जांच में पता चला कि केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर ने भी इस रिश्वतखोरी में सहयोग किया। लोकायुक्त की यह अचानक कार्रवाई क्षेत्र के अन्य धान खरीदी केंद्रों में हड़कंप मचा गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उन्हें शीघ्र न्यायिक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। इस कार्रवाई से किसानों और आम लोगों में भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश गया कि लोकायुक्त सतर्क है।
सिवनी: उड़ेपानी केंद्र पर भ्रष्टाचार का खुलासा, रिश्वत लेते धान खरीदी केंद्र प्रभारी लोकायुक्त की कार्रवाई में गिरफ्तार
कंप्यूटर ऑपरेटर भी आरोपी
सम्बंधित ख़बरें


