आलीराजपुर/कुलदीप खराड़ीया/खबर डिजिटल/ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत आलीराजपुर द्वारा नई चेतना अभियान 4.0 के अंतर्गत विशेष गतिविधि हौसलों की उड़ान का तीन दिवसीय आयोजन 13 से 15 जनवरी 2026 तक किया गया। यह आयोजन विकासखंड स्तर, संकुल स्तरीय संगठन एवं ग्राम पंचायत स्तर पर संपन्न हुआ।
लखपति दीदी संवाद
13 जनवरी को लखपति दीदी संवाद आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं से घरेलू हिंसा, हक-अधिकार, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में आए बदलाव पर खुलकर चर्चा की गई। महिलाओं को आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
महिला सशक्तिकरण का संदेश
14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर महिलाओं द्वारा पतंग उड़ान अभियान चलाया गया। इस दौरान गुड़-चिक्की, तिल के लड्डू एवं खिचड़ी बनाकर एक-दूसरे को मुंह मीठा कराया गया, जिससे समानता, एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
15 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें हजारों महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।


