P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा: विंध्य गौरव अवार्ड कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान, उप मुख्यमंत्री शुक्ल...

रीवा: विंध्य गौरव अवार्ड कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान, उप मुख्यमंत्री शुक्ल बोले- लंबी उड़ान भरने के लिए तैयार

विंध्य लंबी उड़ान भरने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

रीवा/अरविंद तिवारी/खबर डिजिटल/ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विंध्य गौरव अवार्ड समारोह में भाग लिया और कहा कि विंध्य क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कला, साहित्य, अभिनय, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, खेल और राष्ट्र सेवा सहित सभी क्षेत्रों में विंध्य के लोगों ने नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि आज विंध्य के सपूत थल सेना और नौसेना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

विकास की दिशा में विंध्य

उप मुख्यमंत्री ने विंध्य में हो रहे विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रीवा-सीधी टनल, सोलर पार्क, रीवा एयरपोर्ट, हाईवे और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार ने क्षेत्र की संभावनाओं को बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विंध्य लंबी उड़ान भरने के लिए तैयार है और यहां की प्रतिभाएं इसे अग्रणी क्षेत्र बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी।

विंध्य के लोग रिश्तों को निभाना जानते हैं

शुक्ल ने रीवा की बेटी स्वर्गीय कृष्णा कपूर की स्मृति में बने कृष्णा-राजकपूर ऑडिटोरियम का जिक्र किया। जब उनके पुत्र रणधीर कपूर रीवा आए तो भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि विंध्य के लोग रिश्तों को निभाना जानते हैं। समारोह में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक कुंवर सिंह टेकाम, शारदेंदु तिवारी, घनश्याम चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट