खबर डिजिटल कटनी— बीते दिनों सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर डिजिटल पोर्टल पर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। जिला प्रशासन ने अवैध रेत खनन और परिवहन के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की है।जिला टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरिया शुक्ल में कछरी भूमि पर अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए एक वाहन को जब्त किया गया। जब्त वाहन को तहसीलदार के सहयोग से थाना उमरियापान में सुरक्षित खड़ा कराया गया।वहीं, शुक्रवार की देर शाम सूचना मिलने पर बरही तहसील के ग्राम ताली रूहानिया में औचक निरीक्षण के दौरान बिना ई-टीपी के रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। इस वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस थाना बरही में रखा गया है।दोनों मामलों में अवैध परिवहन के प्रकरण पंजीबद्ध कर लिए गए हैं, जिन्हें जुर्माना निर्धारण की कार्रवाई हेतु कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी। इस कार्रवाई में तहसीलदार ढीमरखेड़ा आकांक्षा चौरसिया, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते, सिपाही ज्ञानेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी बरही अरविंद चौबे की सराहनीय भूमिका रही।
खबर का असर बरही ताली रोहनिया मे अवैध रेत खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो वाहन जब्त
सम्बंधित ख़बरें


