P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबैतूल: गन्ने के खेत में भीषण आग, 5 एकड़ फसल जलकर राख,...

बैतूल: गन्ने के खेत में भीषण आग, 5 एकड़ फसल जलकर राख, समय रहते फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

उमरी केलापुर गांव में अचानक लगी आग

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ शहर के गंज थाना क्षेत्र के उमरी केलापुर गांव में गन्ने के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग के कारण गन्ने की फसल लगभग 5 एकड़ में फैल गई और जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने जब आग की जानकारी दी तो समय रहते फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो यह और फैलकर आसपास के कई एकड़ गन्ने की फसल को भी चपेट में ले लेती।

किसान का आर्थिक नुकसान

आगजनी से किसान नंदकिशोर गौचरे को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। खेत में लगी आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय लोग अज्ञात कारणों से आग लगने की बात बता रहे हैं। घटना के बाद किसान और ग्रामीण काफी चिंतित हैं और प्रशासन से सुरक्षा व सहायता की मांग कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट