P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशाजापुर: दूषित पानी से मौतों के मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने...

शाजापुर: दूषित पानी से मौतों के मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का उपवास

कांग्रेस ने शाजापुर बस स्टैंड पर उपवास कर किया विरोध प्रदर्शन

शाजापुर/कमल सूर्यवंशी/खबर डिजिटल/ जिले में शनिवार को कांग्रेस ने बस स्टैंड पर उपवास कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और शाजापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन स्थल पर महात्मा गांधी का बैनर लगाया गया था, जिस पर उपवास लिखा था। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में मनरेगा बचाओ, देश बचाओ और भागीरथपुरा की जनता को न्याय दो जैसे नारे लिखे पोस्टर लेकर शांतिपूर्वक बैठे रहे।

विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर सिंह प्रताप ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शाजापुर जिला मुख्यालय पर यह उपवास विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में अभी तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला है। इस घटना के लिए जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

भाजपा पर आरोप

नरेश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के जनप्रतिनिधि होने के बावजूद इंदौर में लोगों को दूषित पानी पिलाया गया, जिससे उनकी जानें चली गईं। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर इस उपवास विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट